मोमिनपुरा क्षेत्र से किडनैप हुए बच्चे को खोजकर परिजन को दिया

June 02,2023

नागपुर : बीते कुछ दिनों पहले शहर में नवजात शिशुओं की बिक्री कि घटनाएं सामने आई थी। उसी तरह की एक घटना आज फिर से नागपुर में हुई। दरअसल शहर के तहसील पुलिस स्टेशन अंतर्गत मोमिनपुरा क्षेत्र मे सुबह करीब चार से पांच बजे के दरमियान एक मात्र तीन माह का बच्चा किसी ने किडनैप कर लिया था। जिसके बाद परिजन ने उस मासूम बच्चे की खोज शुरु कि। पुलिस द्वारा दिनभर चली खोज के बाद बच्चा जरीपटका में एक महिला के पास मिलने की जानकारी प्राप्त हुई हैं। जिससे परेशान बच्चे के परिजन को अब राहत मिली है। खबर लिखें जानें तक बच्चा किसके पास मिला उस महिला का नाम पता नहीं चल सका। आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही हैं।