अब शहर में सामुदायिक संक्रमण जैसी स्थिति दिखाई दे रही है : पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत

August 11,2020

नागपुर : जिले के पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत ने शहर में बढ़ रहे कोरोना संकट पर चिंता व्यक्त करते हुवे कहा की, शहर में दिन-ब-दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब शहर में सामुदायिक संक्रमण (कम्युनिटी स्प्रैड) जैसी परिस्थिति निर्माण होती दिखाई दे रही है। नागपुर में पिछले ग्यारह दिन में लगभग 200 व्यक्तियों की कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हुई है। वर्तमान में जांच का प्रमाण बढ़ा, तो पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। इस कारण कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब नागरिकों को अधिक जिम्मेदारी दिखाने का उन्होने आवाहन किया है।