उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता का अपमान किया है : मनसे प्रमुख राज ठाकरे

September 19,2022

नागपुर : कल रविवार से अपने विदर्भ दौरे पर पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर से उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। राज ठाकरे ने आज सोमवार को शहर मे एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मतदाताओ का अपमान किया है। इसके साथ ही उन्होने एकनाथ शिंदे के बगावत के बारे में भी काफी बोला।

'जिसके ज्यादा विधायक उनका मुख्यमंत्री' 

प्रेस वार्ता के दौरान राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा की "ढाई साल के मुख्यमंत्री की बात कहा से आई ? जिस पार्टी के ज्यादा विधायक होते है मुख्यमंत्री उसी पार्टी का ही होता है, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की जनता का अपमान किया है" 

"प्रधानमंत्री मोदी की नितीयो पर किया हमला"

राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी पर किए राजनितीक हमलो के बारे में भी बोलते हुए कहा की " मैने कभी भी मोदी पर व्यक्तगत हमला नहीं किया है, मैने हमेशा उनकी नितीयो का विरोध किया है"

नागपुर में मनसे की कार्यकारिणी भंग 

नागपुर शहर में मनसे की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अब आगे नई कार्यकारिणी में मनसे की ओर से नए युवाओं को मौका दिया जाएगा, नवरात्री देवी घटस्थापना के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी ऐसा ठाकरे ने कहा।