शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन

June 05,2023

देश सहित विदेशों में पदंस किया गया महाभारत धारावाहीक में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का आज (सोमवार) को मुंबई स्थित अस्पताल में निधन हो गया है और उनका अंतिम संस्कार शांम के चार बजे होगा। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिससे महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती थे।

कहा जा रहा था कि उनकी हालत बेहद गंभीर थी। जानी -मानी अभिनेत्री टीना घई ने इस बात की पुष्टि भी की थी, लेकिन अब पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल पसर गया है क्योंकि अभिनेता  गूफी पेंटल हमारे बीच नहीं रहे। आज ही अभिनेता का निधन हो गया और इसी के साथ एक और दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता का पार्थिव शरीर अस्पताल से घर ले आया गया है, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की जाएगी।