वरिष्ठ पत्रकार अरुण फणशीकर का शव उनके निवास के कुएं में मिलने से हड़कंप

June 08,2023

नागपुर : बीते कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत नागपुर के वरिष्ठ पत्रकार तथा नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ के पुर्व अध्यक्ष अरुण फणशीकर का शव उनके गिरिपेठ स्थित निवास के कुएं में मिलने से हड़कंप मचा है। अविवाहित अरुण फणशीकर 71 वर्ष के थे और पत्रकार जगत में वे नामी थे। वे बीते कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण फंशीकर कल बुधवार सुबह रोजाना मॉर्निंग वॉक के साथ दिनभर की उनकी दिनचर्या कर शाम तक देखे गए। लेकीन कल रात से वे लापता थे। जिसके चलते उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। उनके लापता होने की जानकारी भी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर दी थी। ऐसे में दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास अचानक जब उसका शव उसके निवास स्थित कुएं में मिला। इसके बाद यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैलते ही हड़कंप मच गया। सुचना मिलते ही सीताबर्डी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

वही अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि, फंशीकर ने स्वयं आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई। साथ ही खोजबीन में पुलिस के हाथ कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वरिष्ठ पत्रकार अरुण फंशीकर ने द हितवाद, इंडियन एक्सप्रेस हिंदुस्तान टाइम्स जैसी अखबार में एक पत्रकार के रूप में काम किया है।