चोरों ने बंद घर से साढ़े 11 लाख के माल पर किया हाथ साफ

September 25,2023

*जाफरनगर थाना क्षेत्र की घटना

नागपुर : नागपुर के टीचर्स कॉलोनी जाफर नगर में  अज्ञात नकाबपोश आरोपी ने एक बंद घर में सेंधमारी कर करीब साढ़े 11 लाख रुपयों के माल पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना के समय पीड़ित परिवार घर को ताला लगाकर चंद्रपुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी दिखाई दिया है जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी महिला टीचर्स कॉलोनी जाफर नगर निवासी शबाना जुल्फेकार अली बताई जा रही है जो कि अपने 2 बच्चों के साथ रहती हैं। उनके पति विदेश में किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। 21 सितंबर की दोपहर फरियादी अपने दोनों बच्चों के साथ चंद्रपुर में किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। इस दौरान अज्ञान चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर 180000 रुपए की नगदी और 23 तोले सोना के आभूषणों सहित करीब साढ़े ग्यारह लाख रूपयो के माल पर हाथ साफ कर लिया। महिला जब 24 सितंबर को  अपने घर वापस पहुंची तभी उन्हें इस चोरी की बात का पता चला। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात नक़ाबपोश चोर दिखाई दिया है जिसके आधार पर ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है।