घर में अकेली लड़की देख किया दुष्कर्म, फिर फांसी पर लटकाया

January 28,2020

नागपुर/चंद्रपुर : चंद्रपुर जिले के घुग्घुस शहर स्थित शास्त्रीनगर में एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर २ नकाबपोश युवक-युवती ने उसके ब्लेड से कपड़े फाड़े और उसे बुरी तरह जख्मी कर उसे फांसी पर लटका दिए जाने का मामला सामने आया है। उसकी मां के समय पर घर लौटने से उसकी जान बच गयी। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि इतनी भयावह घटना होने के बाद भी पुलिस ने किसी भी प्रकार की रिपोर्ट नहीं ली है। फिलहाल पीड़िता का जिला सामान्य अस्पताल में उपचार शुरू है, किन्तु लड़की की सुरक्षा के लिए वहा एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि शनिवार की शाम वह अकेली ही घर में थी। उस दौरान एक युवक और एक युवती मुंह पर स्कार्फ बांधकर घर के दरवाजे पर आये और पीने के लिए पानी मांगा। उन्हें पानी देने जैसे वह घर के अंदर गई, दोनों भी जबरन अंदर घुस आये और उसे बेरहमी से पीटना शुरू किया, इतना ही नहीं उसके कपड़े ब्लेड से फाड़ दिये। उसके पैर बांधकर हाथ पर ब्लेड का वार कर से फांसी पर लटकाने का प्रयास भी किया। जिसके बाद उसे मृत समझकर दोनों वहां से फरार हो गए। तभी उसकी मां घर लौटी और उसे फांसी के फंदे से छुड़ाया। जिसके बाद लड़की ने मां को सारी हकीकत बताई। तुरंत पीड़िता और उसकी मां घुग्घुस पुलिस स्टेशन में गये, तो पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। उसकी मां उसे उपचार के लिए चंद्रपुर ले आयी, पीड़िता का अस्पताल शुरू है। जानकारी है की पीड़िता की मां मेहनत मजदूरी कर परिवार को संभालती है। प्रकरण की जानकारी मिलने पर कांग्रेस और कामगार नेता शासकीय अस्पताल पहुंचे। उनका कहना है कि, पुलिस इस मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक डा। महेश्वर रेड्डी को दी है। घुग्घुस पुलिस पर विश्वास नहीं होने से यह मामला चंद्रपुर में दर्ज कर विशेष स्तर पर जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने एवं आरोपियों को बचाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की गई है।