शहर में पाया गया "कब्र बिज्जू" जानवर : कब्र खोदकर मुर्दो को खाता है यह जानवर

January 29,2020

नागपुर : आपने कभी सूना होगा की, कोई जानवर कब्र को खोदकर मृत शरीर को खाता है। जी हां यह बात सोलह आने सच है उस जानवर को "कब्र बिज्जू" यानी Grave brock कहा जाता है, जो कब्र को खोदकर मरे हुवे शरीर को खाता है। इसी जानवर के डर से शहर के बजाजनगर में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग ने रेस्कयू कर उसे पेड़ से नीचे उतारा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन के पीछे हॉस्टल परिसर में छात्रों को पिछले कुछ दिनों से वह दिखाई दे रहा था। यह जानवर दिन में पेड़ पर रहता था, किन्तु रात में नीचे उतरने के बाद आतंक मचाता था। उसके डर से छात्र रात के अंधेरे में बाथरूम तक जाने से कतराते थे।

वन विभाग को जानकारी मिलते ही रेस्कयू टीम ने इसे पकड़ लिया, हालांकि इसने किसी को कोई कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। जानकारों के अनुसार आमतौर पर यह जानवर जंगल में पाया जाता है। यह जमीन में दफन लाशों को खाकर पेट भरनेवाला जीव है और लड़ाकू स्वभाव का होता है। इसकी मोटी चमड़ी होने के कारण जंगल में अन्य जीव इससे घबराते हैं। दिखने में यह बिल्कुल नेवले की तरह दिखता है, लेकिन उससे साइज में बड़ा होता है।

मंगलववार को छात्रों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी, जिसके बाद थाना प्रभारी ने वन विभाग को जानकारी दी। सुबह १११५  बजे वनपाल के एम जामगडे के नेतृत्व में वनरक्षक एन एस मुसडे, डी बी वाटेकर, वनमजदूर रवि मिटकरी, ड्राइवर आशिष महल्ले मौके पर पहुंचे। उस वक्त वो पेड़ पर था। हाथों में गब्ज पहने कर्मचारी पेड़ पर चढ़े, काफी सावधानी से उसे पकड़ा गया। बहरहाल उसे दो दिन तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा है। जिसके बाद जंगल में छोड़ा जाना है। आपको बता दें यह जानवर उत्तरी भारत के नदी और तालाबों किनारों में २५ -३५ फ़ीट लंबी सुरंग बनाकर रहता है। इसके शरीर का ऊपरी भाग भूरा, बगल और पेट काला और माथे पर चौड़ी सफेद धारी होती है। पैरों में पांच-पांच मजबूत नखून होते हैं, जो आसानी से मिट्‌टी खोद लेते हैं। यह अगले पैर से खोदता है और पिछले पैरों से मिट्टी दूर फेंकता जाता है। कब्र खोदकर मृत शरीर को खाता है।