बकरी ईद के लिए सजा मोमिनपुरा का बकरा मंडी : ऊँचे दाम के बकरे है बिक्री में शामिल

July 30,2020

नागपुर : आनेवाले 1 अगस्त को शहर में श्रद्धा के साथ ईद उल अजहा मनाने की तैय्यारियाँ चल रही है I इस त्यौहार में कुर्बानी देने के लिये शहर स्थित बकरो की प्रमुख मंडी मोमिनपुरा में प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए के बकरे ईद के त्योहार पर बेचे जाते हैं। लेकिन इस वर्ष कोरोना संकट के चलते इस मंडी में रौनक काम ही है I इसके बावजूद भी डेढ़ लाख का बकरा आकषर्ण का केंद्र बना हुआ है।

इसका वजन 120 किलो है। यहां 5 से 6 फीट ऊंचे बकरे लाए गए हैं। ईद त्योहार नजदीक आते ही गुरुवार को यहाँ काफी तादात में बकरे बिक्री के लिये लाये गए थे वही अभी तक करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार किए जाने का दावा किया गया है। यहाँ हर वर्ष की तरह म.प्र. से लाए गए विशालकाय बकरों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। बता दे मध्य प्रदेश के दमोह, सागर तथा अन्य शहरों से प्रतिवर्ष ईद के त्योहार पर शहर में करोड़ों रुपए का व्यापार किया जाता है। वही विदर्भ के कई जगह से भी यहाँ विशालकाय बकरों की बिक्री होती है I बता दे शहर में बकरों की प्रमुख मंडी के नाम से प्रसिद्द मोमिनपुरा में विभिन्न विशिष्ठता के बकरे देखे जा रहे हैं। महंगे बकरों की खरीद- फरोख्त पर कल शुक्रवार को मंडी में उछाल आने की संभावना बताई गई है।