Thanks for newsletter subscription
नागपुर :- शहर के एक किशोर ने स्कूल ही नहीं छोड़ा, बल्कि अपनी जान भी दे दी। जी हां मामला है मोबाइल गेम की लत का, जो की बच्चो के लिए घातक साबित होने लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थानांतर्गत घटित इस वाकये से हड़कंप मचा रहा। इस बीच प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है। १४ वर्षीय क्रिश सुनील लुनावत महल क्षेत्र में अपनी मां और बहन आयशा के साथ किराए से रहता था। उसके पिता सुनील लुनावत अलग रहते हैं, जबकि क्रिश का बड़ा भाई पुणे में रहता है। आयशा ने विधि विभाग की शिक्षा हासिल की है। वर्तमान में आयशा और उसकी मां निजी क्षेत्र में कार्यरत है। क्रिश को मोबाइल और वीडियो गेम खेलना बहुत पसंद था, इस कारण वह स्कूल ही नहीं गया। मां और बहन की फटकार मिलने के बाद वह कभी कभार ही स्कूल जाता था। कुछ पड़ोसियों के जानकारी के अनुसार उन्होंने करीब छह महीने से क्रिश को नहीं देखा था। यह बात वे क्रिश की मां और पुलिस को भी बता चुके हैं। दरअसल क्रिश घर के बाहर निकलता ही नहीं था। दिन भर वह अकेला ही गेम खेलता था।
दरअसल घर में रहते हुए क्रिश मोबाइल पर गेम ही खेलता रहता था। जब काम के संबंध में मां और बहन बाहर जाती थीं उसके बाद क्रिश टीवी पर वीडियो गेम खेलता था। क्रिश की मां किसी काम के संबंध में मुंबई गई थी, इसके पूर्व जब मां घर में थी तब सुबह से दोपहर तक क्रिश मां के मोबाइल पर गेम खेलते रहा। घर से रवाना होने के पूर्व क्रिश की मां ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। आखिरकार तैश में आकर क्रिश ने चादर सीलिंग फैन में बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई, रात करीब आठ से नौ बजे के दरमियान जब आयशा घर आई तो भीतर से दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोलने के लिए क्रिश को बहुत आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिसाद नहीं मिला। लिहाजा कुछ पड़ोसियों की मदद से आयशा बालकनी में गई। वहां से भीतर का दृश्य देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। क्रिश फांसी पर लटका हुआ था। इसके तत्काल बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गई। क्रिश को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के पूर्व ही चिकित्सकों ने क्रिश को मृत घोषित कर दिया।
Comments are best way to understand usability of the content but at the same time it may be annoying and objectionable to somebody.
So we request to read below guidelines for posting comments so that we all can enjoy great surfing experience