खासदार क्रीड़ा महोत्सव का ग्रेट खली की उपस्थिति में समापन

January 22,2023

नागपुर : खासदार क्रीड़ा महोत्सव नागपुर शहर सहित पूरे विदर्भ के एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनाया गया है। शहर में पिछले 13 दिनों से चल रहे खेल उत्सव का समापन आज (रविवार) को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ग्रेट खली की विशेष उपस्थिति और प्रसिद्ध गायक अंकित तिवारी के लाइव कॉन्सर्ट के साथ शहर के यशवंत स्टेडियम में सपन्न हुवा।

खेल महर्षि पुरस्कार प्रतिवर्ष यशवंत स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। वह पांचवें सत्र का खेल महर्षि पुरस्कार द्रोणाचार्य और छत्रपति पुरस्कार विजेता विजय मुनीश्वर को प्रदान किया गया। इस मौके पर अन्य खेल क्षेत्र में खिलाड़ियों को महर्षि और खेल भूषण पुरस्कार प्रदान किए गए। 

इस कार्यक्रम में नितिन गडकरी के साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद विकास माहात्मे साहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे। खेल महोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष एक व्यक्ति को खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए क्रीड़ा महर्षि पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये और एक स्मृति चिन्ह शामिल है। इससे पूर्व वरिष्ठ खेल संगठक स्वर्गीय सरदार अटल बहादुर सिंह, नागपुर शहर के पूर्व महापौर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर, वरिष्ठ खेल संगठक भाऊ काणे व वरिष्ठ खेल संगठक धनवते नेशनल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. बबनराव ताईवाडे को अब तक खेल महर्षि पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।