सीआरपीएफ महिला बाईक रैली का शहर में आगमन : महिला कमाण्डो द्वारा खतरनाक स्टंट प्रदर्शन किया गया

March 18,2023

(फोटो : चंद्रकांत भि. पडधाने)

नागपुर : शहर में शनिवार को सीआरपीएफ महिला बाईक रैली 2023 का आगमन हुआ। जिसके बाद नागपुर में महिला कमाण्डो द्वारा स्टंट प्रदर्शन किया गया। बता दें आगामी  25 मार्च 2023 को सीआरपीएफ दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला कमाण्डो द्वारा महिला सशक्तिकरण के भाव को देश में प्रसारित करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीते 09 मार्च को सीआरपीएफ महिला बाईक रैली का आयोजन किया गया है जिसका फ्लैग ऑफ शुभारंभ श्रीमती मिनाक्षी लेखी, भारत के विदेश मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री द्वारा 09 मार्च को इंडिया गेट, नई दिल्ली से किया जा चुका है। 

यह बाईक रैली भारत के विभिन्न राज्यों से होते हुए 25 मार्च को 84th CRPF दिवस के दिन जगदलपुर (छत्तीसगढ़) पहुँचेगी जिसका स्वागत देश के केन्द्रीय गृहमंत्री श्री. अमित शाह द्वारा स्वागत किया जाएगा।

इस भव्य बाईक रैली का कल 17 मार्च को नागपुर (महाराष्ट्र) आगमन हुवा है, जिसके बाद आज 18 मार्च 2023 को सुबह केरिपुबल कैम्प से जिरो माईल होते हुए नगर भ्रमण करके प्रियदर्शनी इंजिनियरिंग कॉलेज मे पहुँची तथा वहा पर विभिन्न हथियारों तथा विभिन्न प्रकार के बाईक स्टंट का प्रदर्शन किया गया। इस सामारोह में मुख्य अतिथि के रुप में अभिनेत्री लोपामुद्रा राउत उपस्थित थी। कल रविवार 19 मार्च को शहर के कस्तुरचन्द पार्क, नागपुर से मुख्य अतिथि द्वारा बाईक रैली को जगदलपुर के लिए रवाना किया जाएगा।